8,499 रुपये में सैमसंग लाया शानदार फोन, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Dec 2022 06:04 PM IST
सार

Samsung Galaxy M04 में 6.5 इंच की एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI मिलता है। साथ ही कंपनी ने दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देने का वादा किया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M04 launched in india at rs 8499 with 13mp camera features and specs in hindi
Samsung Galaxy M04 - फोटो : Amazon

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने अपना सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy M04 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 8 जीबी तक रैम और मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी एम04 के साथ कंपनी दो साल के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट भी देने वाली है। चलिए जानते हैं इस फोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...

    सैमसंग गैलेक्सी एम04 को सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन की कीमत 8,499 रुपये है। फोन ग्रीन, गोल्ड, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन को 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एम04 में 6.5 इंच की एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो (720x1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI मिलता है। साथ ही कंपनी ने दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देने का वादा किया है। यानी आपको एंड्रॉयड 14 तक का अपडेट इस फोन में देखने मिलेगा। फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एम04 में 4 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। रैम को 8 जीबी (4 जीबी फिजिकल + 4 जीबी वर्चुअल) तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज को भी माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक बायोमैट्रिक रिकॉगनिशन फीचर भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें