Samsung के दो सस्ते स्मार्टफोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, फीचर्स आए सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Oct 2022 09:41 AM IST
सार

बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक दोनों फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3 जीबी रैम के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। Galaxy A04e और Galaxy M04 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर भी लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M04 and Galaxy A04e Get Bluetooth SIG Certification Launch in India Soon
Samsung Galaxy A04e - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज का नया फोन Samsung Galaxy M04 जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाला है। इसके अलावा Galaxy A04e की भी लॉन्चिंग की खबर है। इन दोनों फोन को ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इन दोनों फोन में ब्लूटूथ v5.0 मिलेगा। Galaxy M04 और Galaxy A04e दोनों को एक ही साथ लिस्ट किया गया है। ऐसे में Galaxy A04e, Galaxy M04 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इससे पहले इन दोनों फोन को बेंचमार्क साइट Geekbench पर देखा गया है।

    मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A04e को मॉडल नंबर SM-A042F, SM042F_DS, SM-A042M और SM-A042M_DS के साथ ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। Galaxy M04 का मॉडल नंबर SM-M045F_DS बताया जा रहा है।

    विज्ञापन

    बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक दोनों फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3 जीबी रैम के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। Galaxy A04e और Galaxy M04 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर भी लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung ने अभी तक Galaxy A04e और Galaxy M04 की लॉन्चिंग के बारे में कुछ नहीं कहा है। Galaxy A04e की एक मार्केटिंग इमेज लीक हुई है जिसके मुताबिक इस फोन में इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिल सकती है और फोन को ब्लैक, ग्रीन और कॉपर कलर में पेश किया जा सकता है। फोन में सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें