Samsung के इन दो स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, अब शुरुआती कीमत 7,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M01 and Galaxy M01s Price Cut in India all details here
Samsung Galaxy M01 - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग इंडिया ने साल 2020 के खत्म होने से पहले अपने दो बजट स्मार्टफोन की कीमतों में 500 रुपये की कटौती कर दी है। Samsung Galaxy M01 और Galaxy M01s को अब 500 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन के अलावा सैमसंग ने गैलेक्सी बड्स प्लस और गैलेक्सी बड्स नाइव की कीमतों को भी अपडेट किया है।

    Samsung Galaxy M01, Galaxy M01s की नई कीमत

    Samsung Galaxy M01s
    Samsung Galaxy M01s - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टिंग के मुताबिक Galaxy M01 को अब 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि पहले इसकी कीमत 7,999 रुपये थी। वहीं कटौती के बाद Galaxy M01s की कीमत 8,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 9,499 रुपये थी। नई कीमतें अमेजन इंडिया पर भी देखी जा सकती हैं।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एम01 में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने गैलेक्सी एम01 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    Samsung Galaxy M01s की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy M01s
    Samsung Galaxy M01s

    सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,280 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई कोर पर काम करता है।

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को गैलेक्सी एम01एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 168 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें