सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स और गैलेक्सी जे7 प्रो हुए भारत में लॉन्च

सैमसंग ने भारत में दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन जे सीरीज के हैं। इन दोनों फोन की सीधी टक्कर नोकिया 6 से होने वाली है, क्योंकि गैलेक्सी जे7 प्रो की कीमत 20,900 रुपये और गैलेक्सी जे7 मैक्स की कीमत 17,600 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.7 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 3300 एमएएच बैटरी और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.5 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में ऑक्टाकोर एक्सीनॉस प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन में 3,600 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
जियो के ग्राहकों को मिलेगा 120 जीबी डाटा

गैलेक्सी जे7 मैक्स की बिक्री 20 जून से ऑफलाइन शुरू होगी, वहीं गैलेक्सी जे7 प्रो की बिक्री जुलाई के मध्य से शुरू होगी। बता दें कि जे7 प्रो में सैमसंग पे सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इन दोनों फोन के साथ सैमसंग पे मिनी पेमेंट को भी लॉन्च किया है। वहीं इन दोनों स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो की ओर से दो 120GB एक्सट्रा डाटा दिया जाएगा।