इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ 21 मई को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे6

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 18 May 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J6 set to launch in India on May 21 With Infinity Display
samsung Galaxy J6

    सैमसंग ने भारत में 21 मई को नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे6को लॉन्च करने वाला है। इसकी जानकारी सैमसंग ने ट्वीट करके दी है। बताया जा रहा है कि फोन का लॉन्चिंग इवेंट मुंबई में होगा। सैमसंग के ट्वीट से पता चलता है सैमसंग गैलेक्सी जे6 में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस89 की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। वहीं सैमसंग के ट्वीट के मुताबिक फोन की बिक्री 22 अप्रैल से रिटेल स्टोर से होगी।

    सैमसंग ने एक वीडियो टीजर के साथ फोन के लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दी है। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि इस फोन में कम बेजल वाली डिस्प्ले मिलेगी। वीडियो देखकर साफ जाहिर होता है कि यह फोन काफी पतला और स्लिम होगा।

    विज्ञापन

    फोन के फीचर्स की अभी तो कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 5.6 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी। फोन में डुअल सिम सपोर्ट और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इसकी कीमत 20-30 हजार रुपये के बीच होनी चाहिए, क्योंकि सैमसंग के इस फोन को टक्कर देने के लिए कई स्मार्टफोन पहले से ही बाजार में मौजूद हैं।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि सैमसंग मई में 4 नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश करेगा। इन फोन की कीमत भी बजट में होगी। रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से कहा गा था कि गैलेक्सी जे भारत का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज है और देश में बेचे जाने वाले हर तीन स्मार्टफोन्स में से एक फोन गैलेक्सी जे सीरीज का ही होता है।

    सैमसंग ने कहा है कि ये नए जे सीरीज के स्मार्टफोन ‘मेक फॉर इण्डिया इनोवेशन्स के तहत पेश किए जाएंगे। फोन में एस बाईक मोड, अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड और टर्बो स्पीड जैसे फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि इन सभी स्मार्टफोन्स का निर्माण सैमसंग की नोएडा फैक्टरी में किया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें