सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस और गैलेक्सी जे8 की कीमत में हुई कटौती

सैमसंग ने अपने दो नए स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। सैमसंग के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस और गैलेक्सी जे8 शामिल हैं। कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस 14,490 रुपये और गैलेक्सी जे8 15,990 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। इन दोनों फोन की खासियतों की बात करें तो इनमें 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है और दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस को 15,990 को इसी साल सितंबर में लांच किया गया था और गैलेक्सी जे8 को जून में 18,990 रुपये में लांच किया गया था। नई कीमत के साथ दोनों फोन फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और सैमसंग के स्टोर से नई कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस की स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी जे6 प्लस में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है और इस फोन में 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1480 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13MP और दूसरा 5MP का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन में भी 3300 एमएएच की बैटरी है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
सैमसंग गैलेक्सी जे8 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में फिजिकल होम नहीं दिया गया है। आप ऊपर की स्वैप करके होम, बैक और कैंसल बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का अपर्चर f/1.9 है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि कम रौशनी में भी शानदार फोटो आएगी। इस फोन के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।