सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती, नई कीमत सिर्फ 10,990 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 28 Aug 2018 03:19 PM IST
Samsung Galaxy J4 3GB RAM 32GB Storage Variant Price Cut in India
Samsung Galaxy J4

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 की कीमत में भारत में एक बार फिर से कटौती हुई है, हालांकि इस बार की कटौती 3 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत में हुई है। इससे पहले जुलाई में इस फोन के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत में कटौती हुई थी। कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी जे4 की कीमत 10,990 रुपये हो गई है जो 11,990 रुपये थी। कीमत की कटौती के बारे में जानकारी मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने दी है। साथ ही सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर भी अब नई कीमत दिख रही है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 की स्पेसिफिकेशन

    गैलेक्सी J4 में सैमसंग मॉल ऐप प्री-लोडेड है, जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स को अपनी पसंद का प्रोडक्ट खरीदने में मदद करता है। इस ऐप के जरिए फोटो अपलोड करके शॉपिंग की जा सकेगी।

    गैलेक्सी J4 में अडैप्टिव वाई-फाई फीचर है, जो लोकेशन के हिसाब से खुद-ब-खुद वाई-फाई ऑन या ऑफ कर देता है। फोन में 5.5 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज का एक्सिनोस प्रोसेसर, 2 जीबी/3 जीबी और 16 जीबी/32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ 1.9 है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें