Samsung Galaxy F23 5G Review: क्या 20,000 रुपये की रेंज में यह बेस्ट फोन है?
यह फोन Galaxy F22 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy F23 5G में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो कि स्नैपड्रैगन है। इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

विस्तार
सैमसंग ने पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में गैलेक्सी एफ सीरीज के नए फोन Samsung Galaxy F23 5G को लॉन्च किया है। यह फोन Galaxy F22 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy F23 5G में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो कि स्नैपड्रैगन है। इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। Samsung Galaxy F23 5G की एक और खासियत यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या 20,000 रुपये की रेंज में Samsung Galaxy F23 5G एक परफेक्ट फोन है?
Samsung Galaxy F23 5G Review: डिजाइन

सैमसंग ने पिछले कुछ महीनों में अपने फोन की डिजाइन को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है और वह है कि बैक पैनल की डिजाइन। Samsung Galaxy F23 5G के बैकपैनल की डिजाइन भी यूनिक है। बैक पैनल पर मैटे फिनिश है और फ्रेम ग्लॉसी है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट नजर नहीं आएंगे। हमारे पास रिव्यू के लिए फॉरेस्ट ग्रीन कलर था, हालांकि दूसरा वेरियंट एक्वा ब्लू वाला भी है।

Samsung Galaxy F23 5G के साथ बॉक्स में आपको एक टाईप-सी टू टाईप-सी केबल के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। सैमसंग का यह फोन थोड़ा हेवी है। जहां इस रेंज के तमाम फोन स्लिम किनारे के साथ आ रहे हैं, वहीं इसके किनारे मोटे हैं। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। हेडफोन जैक, टाईप-सी पोर्ट, स्पीकर को नीचे की ओर जगह मिली है, जबकि सिम कार्ड व मेमोरी कार्ड स्लॉट लेफ्ट में है। फिनिशिंग और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है।
Samsung Galaxy F23 5G Review: डिस्प्ले

Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है जिसे पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले का पैनल LCD है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ट्रेंड के लिहाज से फोन फ्रंट से थोड़ी पुरानी डिजाइन वाला लगता है। डिस्प्ले के बीच में नॉच है जिसमें फ्रंट कैमरा है। धूप में स्क्रीन थोड़ा रिफ्लेक्ट करती है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को 60Hz और 120Hz के बीच स्विच किया जा सकता है। डेली यूज, नेटफ्लिक्स, अमेजन आदि पर वीडियो देखने में कोई समस्या नहीं है। डिस्प्ले का टच और स्क्रॉल अच्छा है।

