Samsung Galaxy F14 की डिजाइन लीक, अगले सप्ताह हो सकती है लॉन्चिंग
Samsung Galaxy F14 को भारतीय बाजार में 15,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। नया फोन Galaxy F13 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

विस्तार
सैमसंग का नया फोन Samsung Galaxy F14 भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार है और उससे पहले Samsung Galaxy F14 की डिजाइन लीक हो गई है। 91मोबाइल्स ने Samsung Galaxy F14 की डिजाइन को लेकर सबसे पहले खबर दी है। गैलेक्सी एफ सीरीज के इस फोन के रियर पैनल की डिजाइन सामने आई है।
कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy F14 को भारतीय बाजार में 15,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। नया फोन Galaxy F13 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।
Samsung Galaxy F14 के रियर पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेंसर मिलेगा और साथ में फ्लैश लाइट होगी। फोन को पर्पल और ग्रीन कलर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के साथ कर्व्ड एज डिजाइन मिलेगी। डिस्प्ले के साथ सेल्फी नॉच मिलेगा।
डिस्प्ले की साइज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें 6.6 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। फोन के साथ Exynos 1330 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Samsung Galaxy F14 को एंड्रॉयड 13 के साथ पेश किया जाएगा।
- Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे फास्ट? कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सभी डिटेल्स
- iphone 15 के फीचर्स आये सामने फोन में मिलेगी बड़ी स्क्रीन कर फास्ट रिफ्रेश रेट
- pTron Bassbuds Zen Review: कम कीमत में चार माइक वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है पैसा वसूल प्रोडक्ट
- ViewSonic ने भारत में एक साथ लॉन्च किए छह नए प्रोजेक्टर, घर को बना देंगे सिनेमा हॉल