Samsung Galaxy F13 Review: क्या 11,999 रुपये में यह वाकई एक जबरदस्त फोन है?
Samsung Galaxy F13 को हाल ही में कंपनी ने खासतौर पर उनके लिए पेश किया है जो बजट में बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले वाले फोन की तलाश में हैं।

विस्तार
सैमसंग के नए फोन Samsung Galaxy F13 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। Samsung Galaxy F13 को हाल ही में कंपनी ने खासतौर पर उनके लिए पेश किया है जो बजट में बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले वाले फोन की तलाश में हैं। इस फोन में खासतौर पर ऑटो डाटा स्विचिंग फीचर भी दिया गया है। Samsung Galaxy F13 के साथ सबसे बड़ी बात यह है कि फोन के बॉक्स में आपको चार्जर भी मिलेगा। वैसे आपको याद दिला दें कि सैमसंग ने अपने फोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन खरीदने लायक है या नहीं.....
Samsung Galaxy F13 Review: डिजाइन

फोन को वाटरफॉल ब्लू, सनराइज कॉपर और नाइटस्काई ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। सैमसंग के इस फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के बैक पैनल पर एक पैटर्न है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनती है। फोन के साथ बॉक्स में 15 वॉट का एडाप्टर और टाईप-सी केबल मिलेगा।

कवर नहीं मिलेगा। रियर पैनल का कैमरा बंप काफी कम है। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ हेडफोन जैक है। सिम कार्ड ट्रे को लेफ्ट में और पावर के साथ वॉल्यूम बटन को राइट में जगह मिली है। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में Samsung Galaxy F13 एक सॉलिड स्मार्टफोन है।
Samsung Galaxy F13 Review: डिस्प्ले

Galaxy F13 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। डिस्प्ले पैनल एलसीडी और रिफ्रेश रेट 6- हर्ट्ज है। डिस्प्ले की स्टाइल वाटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले के किनारे राउंड है। डिस्प्ले का कलर्स और शार्पनेस बढ़िया है और टच भी अच्छा है। डिस्प्ले का व्यूइंगल एंगल और ब्राइटनेस बढ़िया है। आउटडोर में भी कोई परेशानी नहीं होती है।