Samsung Galaxy F13 First Impression: तस्वीरों में देखें कैसा है सैमसंग का 11,999 रुपये वाला यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Jun 2022 05:45 PM IST
सार

Galaxy F13 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F13 First Impression and look price in India and more
Samsung Galaxy F13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy F13 को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy F13 के साथ बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में खासतौर पर ऑटो डाटा स्विचिंग फीचर भी दिया गया है। सैमसंग के Samsung Galaxy F13 के साथ सबसे बड़ी बात यह है कि फोन के बॉक्स में आपको चार्जर भी मिलेगा। वैसे आपको याद दिला दें कि सैमसंग ने अपने फोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया है। आइए जानते हैं तस्वीरों में देखते हैं कि पहली नजर में यह फोन कैसा है?

    Samsung Galaxy F13 First Impression: डिजाइन

    Samsung Galaxy F13
    Samsung Galaxy F13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन को वाटरफॉल ब्लू, सनराइज कॉपर और नाइटस्काई ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। सैमसंग के इस फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के बैक पैनल पर एक पैटर्न है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनती है।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy F13 First Impression: तस्वीरों में देखें कैसा है सैमसंग का 11,999 रुपये वाला यह फोन

    फोन के साथ बॉक्स में 15 वॉट का एडाप्टर और टाईप-सी केबल मिलेगा। कवर नहीं मिलेगा। रियर पैनल का कैमरा बंप काफी कम है। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ हेडफोन जैक है। सिम कार्ड ट्रे को लेफ्ट में और पावर के साथ वॉल्यूम बटन को राइट में जगह मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy F13 First Impression: तस्वीरों में देखें कैसा है सैमसंग का 11,999 रुपये वाला यह फोन

    Samsung Galaxy F13 First Impression: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy F13
    Samsung Galaxy F13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Galaxy F13 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। डिस्प्ले पैनल एलसीडी और रिफ्रेश रेट 6- हर्ट्ज है। डिस्प्ले की स्टाइल वाटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले के किनारे राउंड है। पहली नजर में डिस्प्ले का कलर्स और शार्पनेस बढ़िया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें