सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jun 2017 05:28 PM IST
Samsung Galaxy C9 Pro Price Cut Upto 5000, Now Available in India at Rs. 31900
Samsung Galaxy C9 Pro

    सैमसंग ने अपने 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन सैमसंग सी9 प्रो की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की है। कटौती के बाद इस फोन को 31,900 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन को 36,900 रुपये में इंडिया में लॉन्च किया गया था।

    सैमसंग सी9 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो
    सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो

    इस फोन में 6 जीबी रैमस 64 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 6 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम प्रोसेस 653 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बता दें कि सैमसंग ने अभी तक कीमत में कटौती की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

    बता दें कि इससे पहले भी सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के साथ फोन को अमेजॉन से 25,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग के समय फोन की कीमत 29,990 रुपये थी, हालांकि इस कटौती के बारे में भी सैमसंग ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें