Samsung Galaxy Buds 2 Pro Review: महंगा तो है लेकिन इस्तेमाल के बाद अफसोस नहीं होगा

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Oct 2022 04:16 PM IST
सार

Galaxy Buds 2 Pro सैमसंग का प्रीमियम ईयरबड्स है। इसकी लॉन्चिंग गैलेक्सी फोल्ड 4 और गैलेक्सी फ्लिप 4 के साथ गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 में हुई थी। Galaxy Buds 2 Pro में 360 डिग्री ऑडियो दिया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Buds 2 Pro Review in Hindi
Samsung Galaxy Buds 2 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग के फ्लैगशिप बड्स Galaxy Buds 2 Pro की भारत में बिक्री हो रही है। Galaxy Buds 2 Pro सैमसंग का प्रीमियम ईयरबड्स है। इसकी लॉन्चिंग गैलेक्सी फोल्ड 4 और गैलेक्सी फ्लिप 4 के साथ गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 में हुई थी। Galaxy Buds 2 Pro में 360 डिग्री ऑडियो दिया गया है। इसके अलावा इस बड्स के साथ सैमसंग के इकोसिस्टम का भी सपोर्ट है यानी सैमसंग की किसी भी डिवाइस से इसे आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। Galaxy Buds 2 Pro, 24bit hi-fi साउंड क्वॉलिटी के साथ आता है। सैमसंग के इस ईयरबड्स में इंटेलिजेंट ऑडियो न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) भी मिलता Galaxy Buds 2 Pro की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। Galaxy Buds 2 Pro को हमने 20 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या फुल पैसा वसूल है यह ईयरबड्स?

    Samsung Galaxy Buds 2 Pro Review: स्पेसिफिकेशन

    Samsung galaxy buds 2 pro
    Samsung galaxy buds 2 pro - फोटो : अमर उजाला

    Galaxy Buds 2 Pro के साथ सिनमेटमिक व्यू डायरेक्ट मल्टी चैनल [5.1, 7.1, Dolby Atmos] के साथ दिया गया है। सैमसंग का यह बड्स हेड ट्रैकिंग रेस्पॉन्स के साथ भी आता है। इसमें कॉलिंग के लिए तीन बेस्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं। Galaxy Buds 2 Pro के स्पेशल फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो स्विचिंग का भी ऑप्शन है यानी आप यदि Galaxy Buds 2 Pro का इस्तेमाल टीवी के साथ कर रहे हैं और फोन पर कॉल आती है तो आप फोन पर कॉलिंग के लिए स्विच कर सकते हैं और कॉल डिस्कनेक्ट होने के बाद आप फिर से टीवी पर स्विच हो सकते हैं।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Buds 2 Pro Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy Buds 2 Pro Review
    Samsung Galaxy Buds 2 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Galaxy Buds 2 Pro की डिजाइन में पहले के मुकाबले थोड़ा बदलाव किया गया है जिसके बाद इसकी फिटिंग शानदार हो गई है। Galaxy Buds 2 Pro काफी छोटा बड्स है जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि यह तो कान से गिर ही जाएगा लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इसकी फिटिंग शानदार है और कान से गिरता नहीं है। लंबे समय तक आप आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं, आपके कान में दर्द नहीं होगा। बड्स का वजन महज 5.5 ग्राम है और चार्जिंग केस के साथ कुल वजन 43.4 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy Buds 2 Pro Review: महंगा तो है लेकिन इस्तेमाल के बाद अफसोस नहीं होगा

    Galaxy Buds 2 Pro को ग्रेफाइट, व्हाइट और बोरा पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। हमारे पास रिव्यू के लिए पर्पल कलर था जो हमें पसंद आया। फिनिशिंग और फिटिंग इतनी शानदार है कि आप बिना वाह कहे नहीं रह पाएंगे। बड्स के ऊपर भी एक एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है। केस पर सिलिकॉन कोटिंग है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX7 की रेटिंग मिली है।

    Samsung Galaxy Buds 2 Pro Review: महंगा तो है लेकिन इस्तेमाल के बाद अफसोस नहीं होगा

    चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट मिलता है और इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। यदि आपके पास कोई वायरलेस पावर चार्जिंग शेयर फोन है तो आप इसे चार्ज कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें इंडिकेटर मिलता है। ओवरऑल Galaxy Buds 2 Pro की डिजाइन को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें