शानदार डिजाइन के साथ Samsung Galaxy Buds 2 Pro भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 10 Aug 2022 06:57 PM IST
सार

Samsung Galaxy Buds 2 Pro को तीन कलर ऑप्शन ग्रेफाइट, बोरा पर्पल और व्हाइट में लॉन्च किया गया है। ईयरबड्स में हाई डायनामिक रैंज और क्रिस्टल क्लियर साउंड वाले ऑडियो ड्राइवर मिलते हैं।

विज्ञापन
Samsung galaxy buds 2 pro launched at in india at Galaxy Unpacked 2022 specifications price
Samsung galaxy buds 2 pro - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग ने अपने नए ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 2 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के 10 अगस्त के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 में इस ईयरबड्स को लॉन्च किया गया है। इस मेगा इवेंट में सैमसंग ने ईयरबड्स के साथ दो फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 के साथ दो स्मार्ट वॉच Samsung Galaxy Watch 5 (40mm) और Galaxy Watch 5 Pro (45mm) को भी मार्केट में पेश किया है।

    Samsung galaxy buds 2 pro को तीन कलर ऑप्शन ग्रेफाइट, बोरा पर्पल और व्हाइट में लॉन्च किया गया है। ईयरबड्स में हाई डायनामिक रैंज और क्रिस्टल क्लियर साउंड वाले ऑडियो ड्राइवर मिलते हैं। चलिए जानतें हैं इस ईयरबड्स के अन्य फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    Samsung galaxy buds 2 pro
    Samsung galaxy buds 2 pro - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy Buds 2 Pro की कीमत

    Samsung galaxy buds 2 pro को तीन कलर ऑप्शन ग्रेफाइट, बोरा पर्पल और व्हाइट में लॉन्च किया गया है। इस ईयरबड्स की कीमत करीब 17,999 रुपये है। galaxy buds 2 pro को 26 अगस्त से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स 10 अगस्त से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

    Samsung galaxy buds 2 pro
    Samsung galaxy buds 2 pro - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy Buds 2 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Buds 2 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.0 दिया गया है। ईयरबड्स में 24 बिट Hi-Fi ऑडियो के साथ हाई डायनामिक रैंज और क्रिस्टल क्लियर साउंड वाले two-way coaxial स्पीकर दिए गए हैं। ईयरबड्स में इंटेलिजेंट एक्टिव न्वाइस कैंसिलेशन (ANC) और 360 ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ईयरबड्स में सीमलेस कनेक्टिविटी और गैलेक्सी डिवाइस और सैमसंग टीवी से कनेक्ट करने के लिए स्मार्टथिंग्स फाइंट (SmartThigs Find) का सपोर्ट भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें