Samsung Galaxy Book 3 Series: सैमसंग फ्लैगशिप लैपटॉप सीरीज के डिजाइन और फीचर्स लीक, इस दिन होंगे लॉन्च
सैमसंग 1 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में पांच गैलेक्सी बुक 3 सीरीज के लैपटॉप लॉन्च करेगी। इस सीरीज में Galaxy Book 3 Pro 360, Galaxy Book 3 Pro और Galaxy Book 3 360 शामिल हैं।

विस्तार
सैमसंग अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट (Galaxy Unpacked 2023) में गैलेक्सी बुक 3 सीरीज के फ्लैगशिप लैपटॉप्स को लॉन्च करने वाला है। यह इवेंट एक फरवरी को होने वाला है। एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें गैलेक्सी बुक 3 प्रो 360, गैलेक्सी बुक 3 प्रो और गैलेक्सी बुक 3 360 के डिजाइन रेंडर की जानकारी शामिल है। रिपोर्ट ने इन लैपटॉप के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है।
MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग 1 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में पांच गैलेक्सी बुक 3 सीरीज के लैपटॉप लॉन्च करेगी। टिपस्टर इशान अग्रवाल ने Galaxy Book 3 Pro 360, Galaxy Book 3 Pro और Galaxy Book 3 360 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी शेयर की है।
गैलेक्सी बुक 3 प्रो 360 की बात करें तो लैपटॉप स्टाइलस के साथ आएगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस आने वाले कन्वर्टिबल लैपटॉप में 360-डिग्री हिंज मिलेगा। लैपटॉप विंडोज 11 के साथ आएगा और इसके साथ 13वीं जनरेशन का इंटेल इवो आई7 प्रोसेसर मिलेगा। लैपटॉप में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट के साथ 14 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
Galaxy Book 3 Pro को कम बैजल के साथ पेश किया जाएगा। इस लैपटॉप के दो स्क्रीन साइज 14 इंच और 16 इंच 3K एमोलेड डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। लैपटॉप विंडोज 11 के साथ आएगा और इसके साथ 13th Gen Intel Core i5 और Intel Core i7 प्रोसेसर ऑप्शन मिलेगा। इसमें 16 जीबी DDR5 रैम और 1TB तक NVMe PCIe Gen4 SSD स्टोरेज मिल सकता है। इस लैपटॉप में Intel Iris Xe इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स होने की उम्मीद है।