Samsung Galaxy Book 3 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और सभी फीचर्स

सैमसंग के प्रीमियम लैपटॉप Samsung Galaxy Book 3 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Samsung Galaxy Book 3 सीरीज के लैपटॉप को एमोलेड डिस्प्ले के साथ गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया गया है। Samsung Galaxy Book 3 के साथ 3K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इस सीरीज के लैपटॉप में Intel 13th Gen प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 सीरीज को भारत में चार मॉडल में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 की शुरुआती कीमत 1,09,990 रुपये है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 प्रो की शुरुआती कीमत 1,31,990 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 प्रो 360 की शुरुआती कीमत 1,55,990 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 2,81,990 रुपये है। लैपटॉप सिंगल ग्रेफाइट कलर में आते हैं।
Galaxy Book 3 Ultra में 16 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3K है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें 13th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर या Core i9 प्रोसेसर का विकल्प मिलेगा। ग्राफिक्स के लिए लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 4070 जीपीयू या GeForce RTX 4050 laptop जीपीयू का ऑप्शन मिलेगा।
Galaxy Book 3 Ultra में Windows 11 के साथ Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.1 मिलेगा। लैपटॉप में 32 जीबी LPDDR5 रैम मिलेगी और 1TB तक SSD स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ फुल एचडी डुअल माइक कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें AKG का क्वॉड स्पीकर है जिसके साथ Dolby Atmos का भी सपोर्ट है। लैपटॉप में 76Wh की बैटरी है जिसके साथ 100W USB टाईप-सी चार्जिंग है। इसके साथ बैकलाइट कीबोर्ड मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए दो थंडरबोल्ट 4 , एक USB Type-A, एक HDMI 2.0, एक microSD और एक हेडफोन जैक है।
Galaxy Book 3 Pro 360 में 16 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X स्क्रीन है जिसके साथ एस पेन भी है। इसके साथ भी 3K रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। Galaxy Book 3 Pro को 14 इंच और 16 इंच की साइज में खरीदा जा सकेगा।
इन दोनों लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ Intel Iris Xe ग्राफिक्स मिलेगा। इसमें 32 जीबी तक LPDDR5 रैम और 1TB तक की SSD स्टोरेज है। इसमें भी एचडी वेबकैम है। दोनों लैपटॉप में AKG का क्वॉड स्पीकर है जिसके साथ Dolby Atmos भी है। Galaxy Book 3 Pro 360 में 76Wh की बैटरी है जो कि 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं 14 इंच वाले Galaxy Book 3 Pro में 63Wh की बैटरी है। 16 इंच वाले मॉडल में 76Wh की बैटरी है।