Samsung Galaxy book 3: भारत में सैमसंग के फ्लैगशिप लैपटॉप की प्री-बुकिंग शुरू, ऑफर्स से लेकर फीचर्स तक, जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 14 Feb 2023 02:18 PM IST
सार

Samsung Galaxy Book 3 Series को भारत में पहली बार प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया गया है। इन फ्लैगशिप लैपटॉप को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-बुकिंग किया जा सकता है।

Samsung Galaxy book 3 Pre booking start in India know offers and features
Samsung Galaxy Book 3 Series - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Book 3 Series को लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत Galaxy Book 3 Pro 360, Galaxy Book 3 Pro, Galaxy Book 3 और Samsung Galaxy Book 3 Ultra को लॉन्च किया गया है। अब इस सीरीज को भारत में पहली बार प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया गया है। इन फ्लैगशिप लैपटॉप को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-बुकिंग किया जा सकता है। कंपनी ने प्री-बुकिंग पर 26,000 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे देने की घोषणा की है।

    कंपनी ने फ्लैगशिप लैपटॉप की प्री-बुकिंग करने पर 26,000 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे देने की घोषणा की है। यूजर्स को फ्री मेमोरी अपग्रेड (512 जीबी कीमत पर 1 टीबी डिवाइस खरीदने की सुविधा), 8000 रुपये तक का बैंक कैशबैक या एक्सचेंज बेनिफिट, सैमसंग शॉप एप पर वेलकम वाउचर के साथ अतिरिक्त 2000 रुपये की छूट, कंपनी की वेबसाइट पर अपनी अगली खरीदारी के लिए 2 फीसदी के अतिरिक्त लॉयल्टी पॉइंट और पीसी में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम एंड स्टूडेंट 2021 का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे लाभ मिलेंगे।

    सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 सीरीज को भारत में चार मॉडल में लॉन्च किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 की शुरुआती कीमत 1,09,990 रुपये है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 प्रो की शुरुआती कीमत 1,31,990 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 प्रो 360 की शुरुआती कीमत 1,55,990 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 2,81,990 रुपये है। लैपटॉप सिंगल ग्रेफाइट कलर में आते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें