Android 13: Samsung के इन फोन को जल्द मिलेगा सबसे बड़ा अपडेट, पूरी लिस्ट यहां देखें
नए अपडेट के साथ “Material You” नाम से एक नया थीम मिलेगी जिसमें कई सारे कलर्स मिलेंगे। सैमसंग के फोन में Android 13 के अपडेट के बाद सिस्टम लेवल पर कई सारे बदलाव होंगे। इसके अलावा होम स्क्रीन को भी कस्टमाइज करने का विकल्प मिलेगा।

विस्तार
पिक्सल फोन के लिए गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड 13 (Android 13) का अपडेट जारी किया है और अब Samsung ने भी अपने Galaxy डिवाइस के लिए Android 13 की घोषणा कर दी है। सैमसंग ने उन सभी फोन की लिस्ट भी जारी कर दी है जिनमें जल्द ही Android 13 का अपडेट मिलेगा।
Android 13 के आने के बाद सैमसंग के फोन में क्या बदलेगा?
कायदे से देखा जाए तो एंड्रॉयड 12 के मुकाबले Android 13 काफी छोटा अपडेट है। नए अपडेट के साथ “Material You” नाम से एक नया थीम मिलेगी जिसमें कई सारे कलर्स मिलेंगे। सैमसंग के फोन में Android 13 के अपडेट के बाद सिस्टम लेवल पर कई सारे बदलाव होंगे। इसके अलावा होम स्क्रीन को भी कस्टमाइज करने का विकल्प मिलेगा। साथ ही कई प्राइवेसी फीचर्स भी मिलेंगे। One UI 5.0 सैमसंग का लेटेस्ट यूआई है जो कि एंड्रॉयड 13 के साथ आता है। इसमें फोटो शेयरिंग के दौरान “Privacy Detection” मिलेगा। इसमें एक नया “Maintenence Mode” मिलेगा जो कि फोन के डाटा को रिपेयरिंग के दौरान छिपा देगा।
Samsung ने गैलेक्सी एस22 सीरीज के लिए Android 13 का अपडेट ग्लोबली जारी कर दिया है, हालांकि सभी यूजर्स को इसका अपडेट अभी नहीं मिला है। इस सीरीज के तीनों फोन Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के लिए एंड्रॉयड 13 का अपडेट उपलब्ध हो गया है।
अक्तूबर 2022
Galaxy S22Galaxy S22+Galaxy S22 Ultra
नवंबर 2022
Galaxy Z Fold 4Galaxy Z Flip 4Galaxy Z Fold 3Galaxy Z Flip 3Galaxy S21Galaxy S21+Galaxy S21 UltraGalaxy Note 20Galaxy Note 20 UltraGalaxy S20Galaxy S20+Galaxy S20 UltraGalaxy Tab S8Galaxy Tab S8+Galaxy Tab S8 UltraGalaxy Tab S7Galaxy Tab S7+Galaxy Quantum3Galaxy A53 5GGalaxy A33 5G
दिसंबर 2022
Galaxy Z Fold 2Galaxy Z Flip 5GGalaxy Z FlipGalaxy S20 FEGalaxy Tab S7 FEGalaxy Tab S7 FE 5GGalaxy Tab S6 LiteGalaxy A QuantumGalaxy A Quantum2Galaxy A52s 5GGalaxy A51 5GGalaxy A42 5GGalaxy A32Galaxy JumpGalaxy Jump 2
जनवरी 2023
Galaxy Tab A8Galaxy Tab A7 LiteGalaxy Tab Active 3Galaxy BuddyGalaxy Buddy 2Galaxy Wide6Galaxy Wide5Galaxy A23Galaxy A13Galaxy M12Galaxy XCover 5
फरवरी 2023
Galaxy Tab Active 4 Pro