सैमसंग ला रहा है अनोखा स्मार्टफोन, डिस्प्ले में ही होगा कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 26 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A8s may be launch with a hole on the all-screen display
Samsung Galaxy A8s

    4 और तीन रियर कैमरे के साथ स्मार्टफोन लांच करने के बाद सैमसंग अब नए धमाके की तैयारी में है। सैमसंग अब एक ऐसा स्मार्टफोन लांच करने वाला है जिसकी डिस्प्ले ही फ्रंट कैमरा है, जी हां, हम बात कर रहे हैं सैमसंग के नए स्मार्टफोन Galaxy A8s की। इस फोन की डिस्प्ले में नॉच की जगह सिर्फ एक छेद होगा जिसमें कैमरा होगा। कैमरे के साथ ही इसी छेद में एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी होंगे।

    इसकी झलक सैमसंग ने चीन में बुधवार को हुए एक इवेंट में दिखाई है। ऐसें में आपको सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में फुल डिस्प्ले मिलेगी। सैमसंग ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में पहली बार फर्स्ट टाइम एडॉप्शन (first-time adoption) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः लांच हुआ 4 रियर कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018)

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 2018 लांच किया है जिसमें 4 रियर कैमरे हैं। वहीं इससे पहले सितंबर में कंपनी ने तीन रियर कैमरे के साथ गैलेक्सी ए7 2018 को लांच किया है। गैलेक्सी ए9 2018 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें