भारत में जल्द ही लॉन्च होगा सैमसंग का पहला डुअल फ्रंट कैमरे वाला फोन Galaxy A8+

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 04 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A8 plus set to launch soon in India
Samsung Galaxy A8 plus

    Samsung जल्द ही भारत में अपना नया फोन Galaxy A8+ लॉन्च करने वाली है। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से होगी। अमेजॉन ने सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस का टीजर भी जारी कर दिया है, हालांकि फोन के लॉन्चिंग तारीख के बारे में तो जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को इस फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः Google के अलावा इन 5 सर्च इंजन को भी कर सकते हैं ट्राई

    अमेजॉन पर इस फोन के लिए Notify me का भी ऑप्शन आ रहा है। फोन के खासियत की बात करें तो फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले है और इसे वाटरप्रूफ एवं डस्टप्रूफ के लिए IP68 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A8 plus
    Samsung Galaxy A8 plus

    इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में भी डुअल सेल्फी कैमरा है जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3500 एमएच की बैटरी है। कंपनी ने फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें