तीन रियर कैमरे के साथ भारत में लांच हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 25 Sep 2018 01:26 PM IST
Samsung Galaxy A7 2018 Launched in India with 3 rear cameras, Price Starts at Rs. 23,990
Samsung Galaxy A7 (2018)

    सैमसंग आज भारत में अपना तीन रियर कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन लांच कर दिया है। गैलेक्सी ए7 प्लस 2018 की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट मे हुई। इससे पहले सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 को पिछले सप्ताह दक्षिण कोरिया में लांच किया था। सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की खासियतों की बात करें तो इसमें 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और डॉल्बी एटम ऑडियो भी मिलेगा। साथ ही इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की कीमत और लांचिंग ऑफर्स

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,990 रुपये है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और सैमसंग के ओपेरा हाउस से गुरुवार 27 सितंबर से होगी। यह फोन गोल्ड मिलेनिअल, प्रीमियम ब्लैक और स्ट्रिकिंग ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ एचडीएफसी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस की अनबॉक्सिंग और फर्स्ट इंप्रेशन

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में ऑक्टकोर 2.2GHz वाला सैमसंग का एक्सिनॉज 7885 प्रोसेसर है। गैलेक्सी ए7 2018 में 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज है जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः फर्जी फेसबुक अकाउंट पहचानना सेकेंडों का काम है, ये हैं 5 तरीके

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 का कैमरा

    इस फोन में डुअल तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 24 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ANT+, एनएफसी, सैमसंग पे, जीपीएस और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें