सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस की कीमत में फिर हुई कटौती, इसमें है 24MP का फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 21 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A6 Plus Price Cut in India Again, all you needs to know
Samsung Galaxy A6 Plus

    सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस की कीमत में एक बार फिर से कटौती हुई है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए6 प्लस को इसी साल मई में गैलेक्सी ए6, गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी जे8 के साथ लांच किया था, उसके बाद पिछले महीने इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई थी और एक बार फिर सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस करी कीमत 2 हजार रुपये की कमी हुई है। कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, अमेजॉन और पेटीएम मॉल से खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन को 25,990 रुपये में लांच किया गया था।

    सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2220 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में इसके अलावा फोन में 3500mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें