सैमसंग के 5G फोन की जानकारी आई सामने, मॉडल नंबर भी लीक, इन स्पेसिफिकेशन से लैस होगा स्मार्टफोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 11 Dec 2022 04:13 PM IST
सार

Samsung Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन में आएगा। फोन में ऑक्टा कोर 2.4Ghz चिपसेट मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A54 5G to launch in india Surface on Geekbench features specifications
Samsung Galaxy A54 5G - फोटो : 91Mobiles/ OnLeaks

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग के 5G फोन Samsung Galaxy A54 5G की लॉन्चिंग को लेकर काफी समय से दावे किए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 2023 की शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। सैमसंग के गैलेक्सी ए54 5जी को 6.4 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को ऑक्टाकोर 2.4GHz प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। बता दें कि फोन को गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी 3C सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर SM-A546B के नाम से सामने आया है। नया फोन Samsung Galaxy A53 5G का अपग्रेडेड वर्जन होने वाला है, जिसे कंपनी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था। इस फोन को 34,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि नए फोन Samsung Galaxy A54 5G को भी इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए54 में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन में आएगा। फोन में ऑक्टा कोर 2.4Ghz चिपसेट मिलेगा। ये भी दावा किया जा रहा है कि फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर मिल सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए54 एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5 के साथ आएगा। फोन में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें