सैमसंग ने एक साथ लॉन्च किए दो शानदार स्मार्टफोन, सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलता है OIS कैमरा, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 16 Mar 2023 01:50 PM IST
सार

Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G स्मार्टफोन को सुपर AMOLED डिस्प्ले और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS कैमरा सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A54 5G and Galaxy A34 5G Launched in India With Super AMOLED and OIS camera know Price Specs
Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने गुरुवार को अपने दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन को सुपर AMOLED डिस्प्ले और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS कैमरा सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं गैलेक्सी ए54 5जी और गैलेक्सी ए34 5जी की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    Samsung Galaxy A34 5G को ग्रेफाइट, लाइम और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये और 8GB + 256 GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    वहीं Samsung Galaxy A54 5G दो कलर ऑप्शन ऑसम वायलेट और ऑसम ग्रेफाइट में आता है। Galaxy A54 को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये और 8GB+256 GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। दोनों फोन के साथ 3,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक और 2,500 सैमसंग अपग्रेड ऑफर भी मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रेट के साथ आता है। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि कंपनी ने फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

    Samsung Galaxy A54 5G को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा सेंसर देखने मिलता है। प्राइमरी कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट है। वहीं फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 25 वाट की चार्जिंग मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें