Samsung Galaxy A53 5G Review: क्या इसे खरीदना फायदे का सौदा है?
Samsung Galaxy A53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है।

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी ए सीरीज के तहत Samsung Galaxy A53 5G को भारत में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया है। सैमसंग के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Galaxy A53 5G में 8 जीबी रैम और 5 नैनोमीटर का प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy A53 5G को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। Samsung Galaxy A53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या है 35 हजार रुपये की रेंज में एक पावरपैक फोन है।?
Samsung Galaxy A53 5G Review: डिजाइन

Samsung Galaxy A53 5G एक स्लिम फोन है और बैक पैनल पर मैटे फिनिश है जो कि फिसलता नहीं है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान भी नहीं आते हैं। Samsung Galaxy A53 5G को औसम ब्लैक, औसम ब्लू, औसम पीच और औसम व्हाइट कलर में उपलब्ध है। पूरी बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है। फोन में हेडफोन जैक नहीं है। ओवरऑल डिजाइन प्रीमियम और रिफ्रेश है।

Samsung Galaxy A53 5G Review: डिस्प्ले

फोन में 6.5 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले में ही दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट को 120Hz और 60Hz के बीच इस्तेमाल किया जा सकता है। नॉर्मल यूज में डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz रहता है लेकिन गेमिंग या कैमरा एप ओपन करने पर यह 60Hz का हो जाता है।

डिस्प्ले का व्यू एंगल, पंची कलर्स और टोन शानदार हैं। चाहे आप वीडियो देखें या गेम खेलें, हर मामले में डिस्प्ले आपको पसंद आएगी। डिस्प्ले के साथ HDR का सपोर्ट नहीं है। आउटडोर में थोड़ी परेशानी होती है।