Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, वनप्लस से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Sep 2021 02:29 PM IST
सार

Samsung Galaxy A52s 5G के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A52s 5G Smartphone Launch in India with 64 Mega Pixel Camera Know Price Specification Feature Samsung Galaxy A52s 5G Launched in India With Quad Rear Cameras Snapdragon 778G SoC
Samsung Galaxy A52s 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना एक नया 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy A52s 5G पेश कर दिया है। Samsung Galaxy A52s 5G में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy A52s 5G के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि इस फोन को सैमसंग ने पिछले महीने ही ब्रिटेन में पेश किया था। सैमसंग के इस 5जी स्मार्टफोन का मुकाबला Realme GT Master Edition, OnePlus Nord 2, Poco F3 GT, और Mi 11X के साथ होगा।

    Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत

    Samsung Galaxy A52s 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,499 रुपये है। फोन की बिक्री ऑसम ब्लैक, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन और तमाम रिटेल से हो रही है। HDFC बैंक के कार्ड के साथ 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A52s 5G की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A52s 5G के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A52s 5G का कैमरा

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 122 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy A52s 5G की बैटरी

    Samsung Galaxy A52s 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Samsung Galaxy A52s 5G में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर फोन के साथ बॉक्स में मिलेगा। वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इस फोन को IP67 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें