Samsung Galaxy A50s, Galaxy A30s स्मार्टफोन कल होंगे लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरे का तोहफा

सैंमसंग (Samsung) कल यानी 11 सितंबर को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस (Samsung Galaxy A50s) और सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस (Samsung Galaxy A30s) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस और गैलेक्सी ए30 एस स्मार्टफोन को पहले कई मार्केट में पेश किया गया है।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ए सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स को भी बाजार में उतार सकती है और कंपनी ने इसकी जानकारी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी दी है, लेकिन अब तक सैमसंग ने दोनों फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। कीमत को लेकर कई विशेषज्ञों का मानना है कि गैलेक्सी ए50 एस और गैलेक्सी ए30 एस स्मार्टफोन को बजट रेंज में रखा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस की स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी ए50 एस पहले लॉन्च हुए गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन में एक्सीनॉस 9610 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज देगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकता है, जिनमें 48 मेगापिक्सल का शूटर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस की कनेक्टिविटी और बैटरी
सैमसंग इस फोन में 4 वीओएलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दे सकता हैं। इसके साथ ही इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी के साथ 15 वॉट फास्ट चार्चिंग का सपोर्ट मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले समेत इनफिनिटी वी स्टाइल नॉच मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, सैमसंग इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस का कैमरा
कंपनी इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है जिनमें 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 8 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फिलहाल फ्रंट कैमरे की जानकारी नहीं मिली है।
सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस की कनेक्टिविटी और बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस में ब्लूटूथ, वाई फाई, जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
- लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A20s के फीचर्स लीक, मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
- स्मार्टफोन से अकड़ रही है महिलाओं की गर्दन, शोध में हुआ खुलासा
- शरीर की गर्मी से चार्ज होगी स्मार्टवॉच, IFA 2019 में लॉन्च हुए ये अनोखे गैजेट्स
- 9 सितंबर को शाओमी लॉन्च करेगी एमआई चार्ज टर्बो, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट