Samsung Galaxy A73 5G Review: क्या वास्तव में यह एक ऑसम स्मार्टफोन है?
Samsung Galaxy A73 5G में स्टीरियो स्पीकर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, हालांकि चार्जर साथ में नहीं मिलता है।

विस्तार
सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक्सिनॉस प्रोसेसर वाली परंपरा को तोड़ते हुए Samsung Galaxy A73 5G को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy A73 5G में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा है और इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

Samsung Galaxy A73 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है। फोन के साथ Samsung Galaxy Buds Live महज 499 रुपये में मिलेगा जिसकी वास्तविक कीमत 6,990 रुपये है। सैमसंग अपने इस फोन का प्रचार ऑसम फोन के तौ पर कर रही है लेकिन क्या यह वास्तव में एक ऑसम स्मार्टफोन, आइए रिव्यू में जानते हैं....
Samsung Galaxy A73 5G Review: डिजाइन

Galaxy A73 5G का प्रचार कंपनी ऑसम फोन के तौर पर कर रही है तो इसमें कुछ गलत भी नहीं है। डिजाइन के मामले में तो Galaxy A73 5G वास्तव में एक ऑसम फोन है। बैक पैनल पर एंटी फिंगरप्रिंट वाला है यानी इस पर फिंगरप्रिंट के निशान नहीं आने वाले हैं। फिनिशिंग शानदार है और बिल्ड क्वॉलिटी भी हमेशा की तरह अच्छी है। फोन का वजन 181 ग्राम है लेकिन हाथ में लेने पर यह काफी हल्का लगता है। Galaxy A73 5G एक हैंडी फोन है। इसे ऑसम ग्रे, ऑसम मिंट और ऑसम व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

रिव्यू के लिए हमारे पास ऑसम मिंट कलर था जो हमें बहुत पसंद आया। फोन में हेडफोन जैक नहीं है। रियर कैमरे का बंप भी काफी कम किया गया है। फोन काफी स्लिम भी है। स्पीकर ग्रिल और टाईप-सी पोर्ट नीचे है। सिम कार्ड ट्रे को सबसे ऊपर और पावर के साथ वॉल्यूम बटन को राइट में जगह मिली है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। IP67 की रेटिंग का मिलना भी एक बड़ी बात है। कुल मिलाकर अपनी रेंज में यह वाकई एक बेहतरीन डिजाइन वाला फोन है।
Samsung Galaxy A73 5G Review: डिस्प्ले

इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 800 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ एनिमेशन बढ़िया है। कलर्स को लेकर कोई शिकायत नहीं है। कलर्स भी आंखों में नहीं चुभते हैं। डिस्प्ले के साथ दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर फास्ट है।