Samsung Galaxy A24: प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगी 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 8GB रैम से है लैस
Samsung Galaxy A24 में 8 जीबी रैम के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने नए मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A24 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को प्रीमियम डिजाइन और 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। Samsung Galaxy A24 में ट्रिपल रियर कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
फोन को लाइम ग्रीन, वैम्पायर ब्लैक, सिल्वर मिरर और बरगंडी कलर विकल्पों में पेश किया गया है। फोन को फिलहाल वियतनाम में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में आता है। फोन आधिकारिक तौर पर सैमसंग वियतनाम वेबसाइट पर लिस्ट है, कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत की पुष्टि और बिक्री की तारीख की घोषणा नहीं की है।
फोन को इनफिनिटी-यू नॉच के साथ 6.5 इंच सुपर एमोलेड फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस किया गया है, जो (1080 x 2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.0 पर चलता है, लेकिन सैमसंग ने आधिकारिक वेबसाइट पर वर्जन की जानकारी नहीं दी है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- JioVoot: नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की होगी छुट्टी! जियो ला रहा नया ओटीटी एप, जानें सब्सक्रिप्शन प्लान
- Tim Cook: एपल CEO टिम कुक ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, ट्वीट कर जताई खुशी, शेयर की फोटो
- Spotify DOWN: दुनियाभर में स्पॉटिफाई की सेवाएं ठप, लाखों लोगों को एप ओपन करने में आ रहीं दिक्कतें
- Pixel Fold: गूगल जल्द लॉन्च कर सकता है फोल्डिंग वाला पिक्सल फोन, फीचर्स और कीमत की जानकारी आई सामने