Samsung ने लॉन्च किया कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला 5G स्मार्टफोन, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Nov 2022 04:34 PM IST
सार

Samsung Galaxy A23 5G में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी मिलती है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A23 5G launched With IP68 Rating Compact Display specs price
Samsung Galaxy A23 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने नए 5जी फोन Samsung Galaxy A23 5G को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस फोन को जापान में लॉन्च किया गया है। बता दें कि अगस्त में इस फोन को ग्लोबली पेश किया गया है। Samsung Galaxy A23 5G को जापान में कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया गया है। फोन में 5.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी मिलती है।

    सैमसंग के इस फोन को ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर में पेश किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 स्टोरेज को 32,800 जापानी येन यानी करीबन 19,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि, Samsung Galaxy A23 5G के ग्लोबल वेरियंट को 6 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज में भी पेश किया गया है, इसकी कीमत 9990 ताइवानी डॉलर यानी करीबन 26,437 रुपये है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A23 5G को एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI 4.1 के साथ पेश किया गया है। फोन में 5.8 इंच की एचडी प्लस TFT LCD डिस्प्ले है, जो 1560 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें