Samsung Galaxy A21 Simple स्मार्टफोन हुुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Aug 2021 02:37 PM IST
सार

Samsung Galaxy A21 Simple कीमत 22,000 जापानी येन यानी करीब 14,700 रुपये है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में जापान में 6 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। अन्य देशों में Galaxy A21 Simple की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A21 Simple launched in Japan With Exynos 7884B SoC
Samsung Galaxy A21 Simple - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने ए सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A21 को जापान में लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Galaxy A21 से थोड़ा अलग है। Samsung Galaxy A21 को जापान में नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जबकि ग्लोबली इसे पंचहोल कटआउट के साथ पेश किया गया था। Samsung Galaxy A21 में Exynos प्रोसेसर दिया गया है और सिंगल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के जापानी वेरियंट के नाम में Simple जोड़ा गया है।

    Samsung Galaxy A21 Simple की कीमत

    Samsung Galaxy A21 Simple कीमत 22,000 जापानी येन यानी करीब 14,700 रुपये है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में जापान में 6 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। अन्य देशों में Galaxy A21 Simple की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A21 Simple की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A21 Simple में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5.8 इंच की एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। फोन में Exynos 7884B प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A21 Simple का कैमरा

    इस फोन में सैमसंग ने सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy A21 Simple की बैटरी

    बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और USB Type-C पोर्ट है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है लेकिन फेस अनलॉक दिया गया है। इसमें 3600mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें