सैमसंग ने लॉन्च किया इस साल का पहला 5G फोन, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 700 SoC से है लैस, जानें फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 05 Jan 2023 01:14 PM IST
सार

Samsung Galaxy A14 5G एंड्रॉयड 13 आधारित वन यूआई 5.0 के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A14 5G Launched with Dimensity 700 SoC and 50MP Camera Price Specifications
Samsung Galaxy A14 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने नए बजट फोन Samsung Galaxy A14 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) से पहले लॉन्च किया गया है। फोन की लॉन्चिंग से पहले की इसकी लीक्स और रेंडर्स सामने आ रहे थे, अब इसे अमेरिका में पेश किया गया है। गैलेक्सी ए14 5जी सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है जिसे 2023 में लॉन्च किया गया है इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 6.6 इंच पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले का सपोर्ट है। इस फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी सिल्वर, मैरून, ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर में पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) रखी गई है। हैंडसेट को सैमसंग यूएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि फोन को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। यानी फोन जल्द भारत में भी लॉन्च हो सकता है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी एंड्रॉयड 13 आधारित वन यूआई 5.0 के साथ आता है। स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो (1,080x2,408 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 64 जीबी की स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट की मदद से 1 टीबी तक एक्सपेंडेबल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें