Samsung Galaxy A14 5G और A23 5G की पहली सेल आज, मिल रहा कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy A14 5G के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलता है। फोन की खरीद पर इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के तहत ग्राहक एसबीआई, आईडीएफसी और जेस्टमनी के जरिए खरीदारी पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं।

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने हाल ही में अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज के तहत दो नए गैलेक्सी ए14 5जी (Samsung Galaxy A14 5G) और गैलेक्सी ए23 5जी (Galaxy A23 5G) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन को अब सैमसंग एक्सक्लूसिव और पार्टनर स्टोर्स, सैमसंग ऑनलाइन और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। गैलेक्सी ए14 5जी को 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत और गैलेक्सी ए23 5जी को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी तीन स्टोरेज वेरियंट में आता है, इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी दो स्टोरेज वेरियंट में आता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के तहत ग्राहक एसबीआई, आईडीएफसी और जेस्टमनी के जरिए खरीदारी पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलता है। फोन को डार्क रेड, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी के साथ तीन रियर कैमरे मिलते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। अन्य दो लेंस में एक डेफ्थ और एक मैक्रो लेंस शामिल हैं।
फोन में 16 जीबी तक रैम (वर्चुअल रैम भी शामिल) है। फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Galaxy A14 5G के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी में 5000 एमएएच की बैटरी है जिसके साथ पावर सेविंग मोड भी है।