Samsung Galaxy A13, Galaxy A23 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Mar 2022 12:50 PM IST
सार

Samsung Galaxy A23 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। इस फोन को ब्लैक, लाइट ब्लू, ऑरेंज और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A13 AND Galaxy A23 launched in India with Quad Rear Cameras Price Specifications
Samsung Galaxy A23 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने गैलेक्सी ए सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A13 और Samsung Galaxy A23 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन में 4G कनेक्टिविटी दी गई है। दोनों फोन Samsung Galaxy A12 और Galaxy A22 का अपग्रेडेड वर्जन हैं। सैमसंग के इन दोनों फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 में 5000mAh की बैटरी है। दोनों फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

    Samsung Galaxy A13 की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। Samsung Galaxy A13 को ब्लैक, लाइट ब्लू, ऑरेंज और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy A23 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। इस फोन को ब्लैक, लाइट ब्लू, ऑरेंज और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A13 में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके मॉडल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A13 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy A13 में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें