Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Mar 2021 05:20 PM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी ए12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसके अलावा इस गैलेक्सी ए12 की डिजाइन हूबहू Galaxy M12 जैसी है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A12 Quick Review Price in India specification camera and more
सैमसंग गैलेक्सी ए12 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A12 को इससे पहले पिछले साल नवंबर में Galaxy A02s के साथ यूरोप में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A12 का भारत में मुकाबला Redmi Note 10, Realme 7 और Oppo A52 के साथ है। Samsung Galaxy A12 में चार रियर कैमरे के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसके अलावा इस गैलेक्सी ए12 की डिजाइन हूबहू Galaxy M12 जैसी है। यदि आप दोनों फोन को देखें तो एकबानगी नहीं पहचान पाएंगे। आइए क्विक रिव्यू में देखते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन?

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: डिजाइन

    फोन के बैक पैनल के करीब 80 फीसदी हिस्से पर गैलेक्सी एम12 की तरह लाइनिंग टैक्चर है जो कि ग्रिपिंग बनाने में काफी मदद करता है और फोन को हाथ से फिसलने नहीं देता है। अन्य हिस्से प्लेन हैं। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है। नीचे की ओर प्लेन हिस्से में सैमसंग का लोगो है।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

    फोन में सिंगल स्पीकर ग्रिल है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसे साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी कहा जाता है। फोन का वजन 205 ग्राम है। फोन थोड़ा सा मोटा भी है। ऐसे में इसे स्लिम फोन की कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता। गैलेक्सी ए सीरीज के इस फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: डिस्प्ले

    सैमसंग गैलेक्सी ए12
    सैमसंग गैलेक्सी ए12 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल इनफिनिटी वी है जैसा कि सैमसंग के कई स्मार्टफोन में है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

    कलर्स अच्छे हैं और डिस्प्ले की क्वॉलिटी टीएफटी है। टच भी अच्छा है और स्क्रॉलिंग में कोई दिक्कत नहीं आती है। डिस्प्ले में नीचे की ओर थोड़ा-सा बेजल देखने को मिलता है, हालांकि किनारे और टॉप पर बेजल नहीं है। डिस्प्ले कर्व्ड है।

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कैमरा

    कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे के साथ लाइव फोकस, प्रो, पैनोरमा, मैक्रो जैसे मोड्स मिलते हैं। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?
    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?
    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

    पहली नजर में कैमरे की परफॉर्मेंस अच्छी है। पोट्रेट मोड सब्जेक्ट की पहचान आराम से कर लेता है और डीटेल भी देखने को मिलती है। मैक्रो मोड भी बढ़िया है। तस्वीरों में आप देखते हैं। कैमरे के साथ 10एक्स जूम मिलता है। 48 मेगापिक्सल वाले लेंस के साथ जूम नहीं मिलता है। इस लेंस से क्लिक की गई तस्वीरों को क्रॉप करने पर डीटेल थोड़ी कम मिलती है, हालांकि पर्याप्त रौशनी में कैमरा बढ़िया काम करता है।

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: परफॉर्मेंस

    सैमसंग गैलेक्सी ए12
    सैमसंग गैलेक्सी ए12 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core 2.5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

    मीडियाटेक हीलियो P35 चार साल पुराना प्रोसेसर है और बाजार में अधिकतर 15,000 रुपये की रेंज वाले फोन में आपको यह देखने को मिल जाएगा। यह एक लोकप्रिय प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz है। सैमसंग के इस फोन में भी अमेजन, डेलीहंड, फोनपे, शेयरचैट जैसे कई ब्लॉटवेयर मिलते हैं। सैमसंग पहले अपने फोन में इतने ब्लॉटवेयर नहीं देता था, हालांकि इन्हें आप अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं।

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: बैटरी

    फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गयाा है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    15वॉट का चार्जर फोन के साथ बॉक्स में ही मिलेगा। फोन के साथ बॉक्स में टाईप-सी केबल, एडाप्टर, सिम कार्ड इजेक्टर और वारंटी कार्ड मिलेगा। रेडमी, रियलमी और पोको जैसी कंपनियों की तरह आपको फोन के साथ कवर नहीं मिलेगा।

    Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?

    तो पहली नजर में यह फोन ठीक है लेकिन इस फोन का सबसे बड़ा मुकाबला अपने ही ब्रांड Galaxy M12 से है, जिसमें इससे बढ़िया प्रोसेसर, यही डिजाइन और यही कैमरा दिया है, लेकिन कीमत कम है। Samsung Galaxy M12 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी ए12 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें