Samsung ने पेश किया कम कीमत वाला Galaxy A04e स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलता है इतना कुछ
Samsung Galaxy A04e में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित One UI Core 4.1 के साथ आता है।

विस्तार
सैमसंग ने गैलेक्सी एम सीरीज के तहत एक और नए फोन Samsung Galaxy A04e को पेश कर दिया है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। Galaxy A04e को 5000mAh की बड़ी बैटरी और 3 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के साथ HD+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है।
Samsung Galaxy A04e स्मार्टफोन को 3 कलर ऑप्शन ब्लू, कॉपर और लाइट ब्लू में लाया गया है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और बिक्री तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है।
ये भी पढ़ें: DOOGEE S96 GT: जमीन पर गिरने और पानी में डुबोने से भी यह फोन नहीं होता खराब, मिलते हैं इतने सारे फीचर्स
Samsung Galaxy A04e में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित One UI Core 4.1 के साथ आता है। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।