Samsung के दो बजट स्मार्टफोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Aug 2022 09:25 AM IST
सार

Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को कुछ दिन पहले बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया था।

Samsung Galaxy A04 Core and Galaxy M04 Could Soon Launch in India
Samsung Galaxy A04 Core - फोटो : winfuture

    विस्तार

    यदि आप भी सैमसंग के किसी बजट फोन के इंतजार में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सैमसंग जल्द ही दो नए बजट फोन भारत में लॉन्च करने वाला है। खबर है कि Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को कुछ दिन पहले बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया था।

    MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A04 Core को BIS की साइट पर मॉडल नंबर SM-A042F/DS के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं Galaxy M04 का मॉडल नंबर SM-M045F/DS बताया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि Samsung इन दोनों फोन को अगले कुछ दिनों में भारत में लॉन्च करेगा।

    BIS की लिस्टिंग से फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन बेंचमार्क लिस्टिंग से इसके बारे में कुछ जानकारियां सामने आई हैं। Galaxy A04 Core एक एंट्री लेवल फोन होगा जिसके साथ 3GB रैम मिलेगी। इसके अलावा इसके साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Rogue GE8320 GPU मिलेगा।

    Galaxy A04 Core की मार्केटिंग इमेज भी लीक हुई है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि फोन के साथ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसे ब्लैक, कॉपर और ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा।

    Galaxy M04 को भी Geekbench पर एंड्रॉयड 12 और 3 जीबी रैम के साथ देखा गया है। इसमें IMG PowerVR GE8320 GPU मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में भी मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें