Samsung Galaxy A03 जल्द होगा भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Feb 2022 10:12 AM IST
सार

Galaxy A03 में 5000mAh की बैटरी होगी। लीक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A03 की भारतीय बाजार में कीमत 12,000 रुपये हो सकती है। फोन को ब्लैक और रेड कलर में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy A03 to launch in India in March specs leaked online
Samsung Galaxy A03 - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज का नया फोन Samsung Galaxy A03 जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। Samsung Galaxy A03 की लॉन्चिंग अभी तक आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है लेकिन फोन को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Samsung Galaxy A03 को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A03 को पिछले साल नवंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A03 में Unisoc T606 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। Galaxy A03 में 5000mAh की बैटरी होगी। लीक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A03 की भारतीय बाजार में कीमत 12,000 रुपये हो सकती है। फोन को ब्लैक और रेड कलर में पेश किया जाएगा।

    Samsung Galaxy A03 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A03 के ग्लोबल वेरियंट में 6.5 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A03 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें