Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Dec 2021 04:15 PM IST
सार

Galaxy A03 Core की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। Galaxy A03 Core को एक ही वेरियंट में पेश किया गया है जो कि 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। Galaxy A03 Core की बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A03 Core launched in India with 8MP Rear camera price and specifications
Samsung Galaxy A03 Core - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A03 Core एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। Galaxy A03 Core में 6.5 इंच की इनफिनिटी वी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy A03 Core की कीमत

    Galaxy A03 Core की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। Galaxy A03 Core को एक ही वेरियंट में पेश किया गया है जो कि 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। Galaxy A03 Core की बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A03 Core की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग Galaxy A03 Core में 6.5 इंच की इनफिनिटी वी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन HD+ है। फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन को एंड्रॉयड गो एडिशन के साथ पेश किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A03 Core का कैमरा

    Galaxy A03 Core में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy A03 Core में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट दी गई है।

    Samsung Galaxy A03 Core की बैटरी

    सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है। फोन के साथ कोई फास्ट चार्जिंग नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, सिंगल बैंड Wi-Fi 802.11 b/g/n, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm का हेडफोन जैक, जीपीएस, चार्जिंग पोर्ट और ग्लोनास है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें