सैमसंग फ्री में बदल रही इन स्मार्टफोन की डिस्प्ले, जानें क्या है स्कीम?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 15 Jul 2022 08:09 PM IST
सार

सैमसंग ने Galaxy S20 सीरीज के लिए वियतनाम में फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट प्रोग्राम को शुरू किया है। इस प्रोग्राम में Galaxy S20, Galaxy S20 अल्ट्रा और Galaxy S20 प्लस स्मार्टफोन की डिस्प्ले को फ्री में बदला जाएगा।

विज्ञापन
Samsung free screen replacement program for Galaxy S20 Series
Samsung Galaxy S20 Series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। यदि आप भी सैमसंग के मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग अपने कुछ स्मार्टफोन की डिस्प्ले को फ्री में रिप्लेस कर रही है। दरअसल सैमसंग के कुछ स्मार्टफोन में डिस्प्ले संबंधी समस्या देखने को मिली थी। कई यूजर्स ने सैमसंग गैलेक्सी S20 में फोन की डिस्प्ले पर एक वर्टिकल ग्रीन लाइन आने की शिकायत भी की थी, इसके बाद कंपनी ने अपने फॉल्ट को मानते हुए Samsung Galaxy S20 यूजर्स को फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की पेशकश की है।

    Galaxy S20 सीरीज का फ्री में चेंज होगा डिस्प्ले

    एक वियतनामी प्रकाशन के अनुसार, सैमसंग ने Galaxy S20 सीरीज के लिए वियतनाम में फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट प्रोग्राम को शुरू किया है। इस प्रोग्राम में सैमसंग Galaxy S20, Galaxy S20 अल्ट्रा और Galaxy S20 प्लस स्मार्टफोन की डिस्प्ले को फ्री में बदल रही है। इस प्रोग्राम के तहत केवल एक बार ही मोबाइल स्क्रीन को बदला जाएगा। यदि फोन फिजिकल डैमेज हुआ है या उसकी वॉरंटी खतम हो गई है तो आप इस स्कीम का फायदा नहीं ले पाएंगे। यह प्रोग्राम इस साल के अंत तक (31 दिसंबर तक) चलेगा, यानी केवल 2022 में ही आप स्क्रीन को रिप्लेस करवा सकेंगे।

    विज्ञापन

    दो साल पहले किया था लॉन्च

    आपको बता दें की सैमसंग की ओर से आने वाली S सीरीज कंपनी की सबसे प्रीमियम सीरीज होती है। इस प्रीमियम सीरीज के तहत 2020 में सैमसंग ने भारत सहित ग्लोबल लेवल पर Galaxy S20 सीरीज को लॉन्च किया था। S20 सीरीज में Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20+ और Samsung Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था, तब से ही इन स्मार्टफोन में डिस्प्ले संबंधी समस्या देखने को मिल रही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें