उपलब्धि: भारत का नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड बना सैमसंग, सालाना शिपमेंट में 860 फीसदी का इजाफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Sep 2021 04:48 PM IST
सार

इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग भारत का नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड बन गया है। दूसरे क्वार्टर की समाप्ती तक जून 2021 में सैमसंग भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरी है

विज्ञापन
Samsung Emerges as India number 1 Smartwatch Company says IDC Worldwide report
Samsung watch - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारतीय बाजार में स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्टवॉच की बिक्री में तेजी काफी देखने को मिल रही है। वैसे तो भारत में एपल, रेडमी, एमआई, रियलमी, बोट, अमेजफिट जैसी तमाम कंपनियां स्मार्टवॉच की बिक्री कर रही हैं लेकिन नंबर-1 का ताज सैमसंग के सिर सजा है।

    इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग भारत का नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड बन गया है। दूसरे क्वार्टर की समाप्ती तक जून 2021 में सैमसंग भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरी है। इस दौरान सैमसंग के स्मार्टवॉच शिपमेंट में साल दर साल 860 फीसदी की वृद्धि देखी गई है।

    विज्ञापन

    इस दौरान सैमसंग की दो स्मार्टवॉच Galaxy Watch Active 2 और Watch 3 Series की काफी बिक्री हुई है और सैमसंग को नंबर-1 बनाने में भी इन दोनों वॉच की अहम भूमिका रही है। दूसरे क्वार्टर तक स्मार्टवॉच मार्केट में सैमसंग की हिस्स्देारी 41.2 फीसदी हो चुकी है। इस उपलब्धि पर सैमसंग ने कहा है कि पिछले कई सालों से फिटनेस डिवाइस के तौर पर स्मार्टवॉच के लिए मेहनत कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में Galaxy Watch4 Classic और Galaxy Watch 4 को भारत में पेश किया है। इन दोनों वॉच के लिए प्री-बुकिंग हो रही है। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये तक का ई-वाउचर मिल रहा है। दोनों वॉच की बिक्री 10 सितंबर से शुरू होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें