108 मेगापिक्सल भूल जाइए, सैमसंग लाएगा 450 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन
सैमसंग ने पिछले महीने ही 200 मेगापिक्सल वाले ISOCELL HP3 सेंसर को Tera2pixel टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है।

विस्तार
फिलहाल मार्केट में 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले कई सारे स्मार्टफोन मौजूद हैं और 200 मेगापिक्सल मोबाइल कैमरा सेंसर पर काम भी चल रहा है लेकिन इसी बीच खबर है कि सैमसंग 450 मेगापिक्सल के ISOCELL कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है। Hexa2pixel की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग ने 450 मेगापिक्सल के सेंसर के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दिया है।
सैमसंग के इस सेंसर के ट्रेडमार्क आवेदन को दक्षिण कोरिया के KIPRIS और यूरोप के TMView पर देखा गया है। बता दें कि ये दोनों ट्रेडमार्क वेबसाइट हैं। सैमसंग ने पिछले महीने ही 200 मेगापिक्सल वाले ISOCELL HP3 सेंसर को Tera2pixel टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है।
Hexa2pixel सेंसर के ट्रेडमार्क के लिए सैमसंग ने ही आवेदन दिया है। सैममोबाइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह सेंसर अब तक का सबसे बड़ा मोबाइल सेंसर होगा, हालांकि अभी तक सैमसंग की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है यह कैमरा सेंसर होगा या सिर्फ सेंसर होगा जिसके साथ 450 मेगापिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलेगा।
बता दें कि इसी साल जून में सैमसंग ने 200 मेगापिक्सल का ISOCELL HP3 इमेज सेंसर पेश किया है जिसके साथ सुपर QPD ऑटो फोकस और Tetra2pixel टेक्नोलॉजी दी गई है। यह सेंसर कंपनी के ISOCELL HP1 सेंसर का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसमें 200 मिलियन पिक्सल 1/1.4 ऑप्टिकल फॉर्मेट में होते हैं। यह सेंसर 8K वीडियो 30 फ्रेम प्रति सेकेंड (fps) पर रिकॉर्ड कर सकता है।
सैमसंग का यह सेंसर भले ही लॉन्च हो गया है कि लेकिन अभी तक Samsung के किसी फोन में यह सेंसर देखने को नहीं मिला है, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy S23 Ultra को 200 मेगापिक्सल वाले सेंसर के साथ 2023 में पेश किया जाएगा। सैमसंग के अलावा Motorola और Xiaomi भी जल्द 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को पेश करेंगे।