Samsung Neo QLED 8K टीवी भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 3,14,990 रुपये, जानें स्पेसिफिकेशन
नियो QLED TV के साथ वास्तविक पिक्चर के लिए सैमसंग की क्वाण्टम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि 3.3 करोड़ पिक्सल के जरिए 100 करोड़ रंग डिलीवर करती है। नियो QLED TV की पिक्चर क्वालिटी सैमसंग के आधुनिक न्यूरल क्वाण्टम प्रोसेसर की देन है जो 14-बिट प्रोसेसिंग और AI अपस्केलिंग के साथ क्वाण्टम मिनि LED-लिट TV को सपोर्ट करता है।

विस्तार
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी टीवी की नई रेंज Samsung Neo QLED 8K और Neo QLED 4K पेश की है। सैमसंग ने इन सीरीज के तहत 50 इंच और 98 इंच की साइज में टीवी पेश किए हैं। इन टीवी के साथ शानदार डिजाइन जबरदस्त कनेक्टिविटी मिलेगी।
नियो QLED TV के साथ वास्तविक पिक्चर के लिए सैमसंग की क्वाण्टम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि 3.3 करोड़ पिक्सल के जरिए 100 करोड़ रंग डिलीवर करती है। नियो QLED TV की पिक्चर क्वालिटी सैमसंग के आधुनिक न्यूरल क्वाण्टम प्रोसेसर की देन है जो 14-बिट प्रोसेसिंग और AI अपस्केलिंग के साथ क्वाण्टम मिनि LED-लिट TV को सपोर्ट करता है।
नियो QLED 8K और 4K दोनों ही मॉडल ब्राइट हाईलाइट और बिलियन कलर्स के साथ आते हैं, जिन्हें पैंटोन के विशेषज्ञों ने भी मान्यता प्रदान की है। इस मान्यता का मतलब यह है कि उपभोक्ता अपने पसंदीदा कंटेंट देखते हुए और गेम खेलते हुए भी वास्तविक दुनिया के रंगों का अनुभव कर सकते हैं। इसमें 2,030 पैंटोन® कलर्स और 110 स्किन टोन शेड्स की सटीक अभिव्यक्ति शामिल है।
दोनों टीवी के साथ आईओटी का भी सपोर्ट दिया गया है यानी इन टीवी से आप स्मार्ट होम डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं। टीवी के साथ वायरलेस डॉल्बी एटमॉस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्रो मिलता है। टीवी में इनबिल्ट एलेक्सा मिलता है। ये TV इनफिनिटी स्क्रीन और एनफिनिटी वन डिजाइन के साथ आते हैं जो यूजर्स को एज-टू-एज 8K पिक्चर के साथ उस मूवी, शो या गेम में जाने की सुविधा देते हैं।
नियो QLED 8K TV QN990C (98-इंच), QN900C (85-इंच), QN800C (75, 65-इंच), QN700C (65-इंच) मॉडलों में उपलब्ध हैं और इनकी शुरुआती कीमत 3,14,990 रुपये है। नियो QLED 4K TV QN95C (65, 55-इंच), QN90C (85-, 75-, 65-, 55-, 50-इंच), QN85C (65-, 55 इंच) मॉडलों में उपलब्ध हैं और इनकी शुरुआती कीमत 1,41,990 रुपये है।
ये TV सभी सैमसंग के सभी रिटेल स्टोर, अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप सहित सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। जो उपभोक्ता 25 मई, 2023 तक नियो QLED TV की खरीदेंगे, उन्हें 99,990 रुपये मूल्य का एक HW-Q990 सैमसंग साउंडबार और नियो QLED 4K TV के साथ 44,990 रुपये मूल्य का HW-Q800 सैमसंग साउंडबार मुफ्त मिलेगा।
- Cyber Alert: अमेरिका में साइबर अटैक के बाद भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, ये सेक्टर हैं हैकर्स के निशाने पर
- Nokia ने लॉन्च किया अपना सबसे मजबूत स्मार्टफोन, वॉटरप्रूफ के लिए मिली है IP69K की रेटिंग
- World Password Day 2023: गूगल ने कर दी पासवर्ड की छुट्टी, लॉन्च की Passkeys, जानें इसके बारे में
- Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल फोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं शानदार