सचिन तेंदुलकर के सिग्नेचर वाला फोन हुआ 5,551 रुपये सस्ता

सचिन तेंदुलकर के सिग्नेचर वाला स्मार्ट्रोन इंडिया का स्मार्टफोन एसआरटी फोन 5,551 रुपये सस्ता हो गया है।
इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अब अमेजॉन से सिर्फ 8,448 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसी साल मई में यह फोन 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बता दें कि स्मार्ट्रोन का यह पहला फोन है जिसे सचिन तेंदुलकर ने खुद लॉन्च किया है। इस फोन पर सचिन का सिग्नेचर भी है।
स्मार्ट्रोन एसआरटी फोन के फीचर्स

फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जिसमें 2.0 क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
फोन में एंड्रॉयड नूगट है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE और LTE दोनों सपोर्ट है। डुअल सिम, फास्ट फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 0.09 सेकेंड में फोन में एक्सेस हो जाता है। फोन का 32 जीबी वाला वेरियंट फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये और 64 जीबी वाला वेरियंट 11,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि अमेजॉन पर 64 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 8,448 रुपये है।