सचिन तेंदुलकर आज लॉन्च करेंगे स्मार्ट्रोन srt.phone

क्रिकेट के मैदान में धुआंधार पारी खेलने के बाद मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब स्मार्ट्रोन कंपनी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। सचिन आज 'srt.phone' स्मार्टफोन को लॉन्च करेंगे। इसकी जानकारी ने स्मार्ट्रोन के और सचिन के ट्वविटर से मिली है।
फोन का नाम एसआरटीफोन 'srt.phone' होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी पहली बार सचिन के सिग्नेचर वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। सिग्रेचर वाले स्मार्टफोन एसआरटीफोन सीरीज के तहत लॉन्च होंगे।
स्मार्ट्रोन टी.फोन की स्पेसिफिकेशन
फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले, डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। इसमें डुअल हाईब्रिड सिम, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो, प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 810, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 4 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है, कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।