OPPO: खुदरा विक्रेताओं का ओप्पो पर अनुचित व्यापार का आरोप, अनुचित प्रथा से प्रभावित होगी घरेलू अर्थव्यवस्था

देव कश्यप
एजेंसी, कोलकाता। देव कश्यप
Mon, 25 Apr 2022 06:22 AM IST
सार

ओप्पो ने परंपरागत खुदरा दुकानों के जरिये उत्पादों की बिक्री नहीं करने के लिए वैश्विक चिप संकट को जिम्मेदार बताया है। संगठन ने कहा, मोबाइल फोन विनिर्माता उसके सदस्यों को समान अवसर नहीं दे रहे हैं। खुदरा विक्रेता पक्षपातपूर्ण व्यापार प्रथा के खिलाफ देशभर में विरोध करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Retailers accuse OPPO of unfair Trade Domestic Economy will be affected by unfair practice
OPPO - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मोबाइल फोन के खुदरा विक्रेताओं ने चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो पर अनुचित व्यापार का आरोप लगाया है। विक्रेताओं ने संगठन अखिल भारतीय मोबाइल खुदरा विक्रेता संघ (एआईएमआरए) का कहना है कि ओप्पो ऑनलाइन मंचों पर ही अपने उत्पाद को सीमित कर अनुचित व्यापार व्यवहार कर रही है। कंपनी परंपरागत दुकानों के लिए उचित वितरण समर्थन की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं कर रही है।

    हालांकि, ओप्पो ने परंपरागत खुदरा दुकानों के जरिये उत्पादों की बिक्री नहीं करने के लिए वैश्विक चिप संकट को जिम्मेदार बताया है। संगठन ने कहा, मोबाइल फोन विनिर्माता उसके सदस्यों को समान अवसर नहीं दे रहे हैं। खुदरा विक्रेता पक्षपातपूर्ण व्यापार प्रथा के खिलाफ देशभर में विरोध करने की योजना बना रहे हैं।

    विज्ञापन

    अनुचित प्रथा से प्रभावित होगी घरेलू अर्थव्यवस्था

    संगठन ने ओप्पो इंडिया के अध्यक्ष एल्विस झोउ को लिखे पत्र में कहा, मुख्य खुदरा बिरादरी से किसी उत्पाद को प्रतिबंधित करना अनुचित और पक्षपातपूर्ण व्यापार प्रथा को स्थापित करता है। यह देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। डेढ़ लाख खुदरा विक्रेताओं के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने कहा, आपकी प्रतिबद्धता के बावजूद आपूर्ति केवल ऑनलाइन खुदरा बाजार के लिए रखी गई है। इसे मुख्यधारा का खुदरा उद्योग भरोसे और शब्दों का उल्लंघन मानता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें