जम्मू-कश्मीर में फटा Jio Phone, कंपनी ने कहा- साजिश है

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Oct 2017 02:43 PM IST
Reliance Jio Phone Exploded in Kashmir while Charging
jio phone blast - फोटो : phoneradar

    रिलायंस के जिस जियो फोन का इंतजार देश की 60 लाख जनता कर रही है, वहीं इस फोन के चार्जिंग के दौरान फटने की खबर है।

    फोन फटने की यह घटना जम्मू-कश्मीर की बताई जा रही है। वहीं जिस ट्विटर हैंडल से जियो फोन के फटने की जानकारी दी गई थी, उस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि 60 लाख प्री-बुकिंग के बाद जियो फोन की फिर से बुकिंग अक्टूबर महीने के अंत तक या नवंबर की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

    ये भी पढ़ेंः  Vodafone का नया धमाका, 181 रु. में सबकुछ अनलिमिटेड, पूरे 1 महीने तक

    टेक रडार की रिपोर्ट के मुताबिक फोन में बलास्ट होने के कारण फोन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से पिघल गया है। साथ ही फोन का चार्जर भी थोड़ा से पिघला है। वहीं कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि शुरुआती जांच मे ऐसा लग रहा है कि किसी ने यह हरकत जानबूझकर फोन की छवि खराब करने के लिए है, क्योंकि फोन को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर डिजाइन और तैयार किया गया है।

    बता दें कि जियो फोन की टक्कर में बीएसएनएल ने जहां माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर भारत-1 4जी फीचर पेश किया है, वहीं एयरटेल ने कार्बन के साथ मिलकर स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब देखना यह है कि लोग किस टेलीकॉम ऑपरेटर की ओर मूव करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें