गजब: Jio ने 999 रुपये में लॉन्च किया 4G फोन, साथ में आया सिर्फ 123 रुपये का प्लान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 03 Jul 2023 05:54 PM IST
सार

रिलायंस जियो का दावा है कि ‘जियो भारत V2’ के दम पर कंपनी 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ लेगी। कंपनी की नजर भारत में करीब 25 करोड़ 2G ग्राहकों पर है।

Reliance Jio launched 4G phone Jio Bharat V2 for Rs 999 know features
Jio Bharat V2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने 4G फोन ‘जियो भारत V2’ को लॉन्च कर दिया है। ‘जियो भारत V2’ बेहद ही किफायती दामों पर मिलेगा, इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है। कंपनी की नजर भारत में करीब 25 करोड़ 2G ग्राहकों पर है। यह ग्राहक अभी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों से जुड़े हैं। बताते चले कि रिलायंस जियो केवल 4G और 5G नेटवर्क ही ऑपरेट करता है। रिलायंस जियो का दावा है कि ‘जियो भारत V2’ के दम पर कंपनी 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ लेगी।

    मार्केट में उपलब्ध इंटरनेट पर काम करने वाले जितने भी फोन उपलब्ध हैं उनमें 'जियो भारत V2' का दाम सबसे कम है। 999 रुपये के दाम पर उपलब्ध 'जियो भारत V2' का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता है। ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रुपये चुकाने होंगे।

    जबकि अन्य ऑपरेटर के वॉयस कॉल और 2 जीबी वाले मासिक प्लान की शुरुआत ही 179 रुपये से होती है। इसके अलावा ‘जियो भारत V2’ के ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी 4जी डाटा देगी यानी आधा जीबी प्रति दिन, यह प्रतिद्वंदियों के 2जीबी डाटा से 7 गुना अधिक है। ‘जियो भारत V2’ पर वार्षिक प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 1234 रुपये चुकाने होंगे।

    रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी सार्वजनिक मंचों से 2G फ्री भारत की वकालत करते रहे हैं। कंपनी ने 25 करोड़ 2G ग्राहकों को 4G में लाने के लिए 'जियो भारत' प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल दूसरी कंपनियां भी 4G फोन बनाने के लिए कर सकेंगी। कार्बन ने इसका उपयोग शुरू भी कर दिया है। विशेषज्ञ उम्मीद जता रहे हैं कि 2G फीचर फोन की जगह जल्द ही 4G भारत सीरीज के मोबाइल ले लेंगे।

    2जी ग्राहकों को रिझाने के लिए कंपनी 2018 में भी जियो फोन लेकर आई थी। जियोफोन आज 13 करोड़ से अधिक ग्राहकों की पसंद बना हुआ है। 'जियो भारत V2' से भी कंपनी को यही उम्मीदें हैं। कंपनी ने 7 जुलाई से 'जियो भारत V2' का बीटा ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का प्लान 'जियो भारत V2' को 6,500 तहसीलों पर ले जाने का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें