Reinvent ने भारत में लांच किया नया स्मार्ट 3G फीचर फोन, मिलेगा एंड्रॉयड का सपोर्ट

Reinvent मोबाइल्स ने भारत में अपना एक नया फीचर फोन Reinvent iMi लांच किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिजाइन है और इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो फीचर फोन में स्मार्टफोन का आनंद लेना चाहते हैं। रीइनवेंट आईएमआई फीचर फोन में 3जी सपोर्ट दिया गया है और इसकी कीमत 4,190 रुपये है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट्स Yerha.com से हो रही है।
कंपनी का दावा है कि यह नया फीचर फोन इस कैटेगरी व सेग्मेंट में अबतक का सबसे पतला 3G फीचर फोन है। यहफोन खासतौर परउन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो डिजाइन व स्टाइल को जरूरी मानते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसकी बॉडी पर मैटेलिक फिनिश दिया गया है और वजन लगभग 80 ग्राम है।
ये भी पढ़ेंः फिल्म 2.0 की टिकट पर मिल रहा 255 रुपये तक सस्ता, यहां से करें बुकिंग
इसके अलावा इस फोन में आपको स्मार्ट कीपैड के साथ फेसबुक, व्हाट्सऐप जैसे ऐप का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें 2.41 इंच की डिस्प्ले है और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, डुअल माइक्रो सिम और नैनो सिम का सपोर्ट है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1500 mAH क्षमता वाली बैटरी दी गई है और ये एंड्रॉयड 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
ये भी पढ़ेंः ठंड के लिए वरदान हैं ये गैजेट्स, हीटेड जैकेट से लेकर हीटिंग ग्लव्स तक, देखें लिस्ट
Reinvent iMi फोन 5 कलर कॉम्बिनेशंस के साथ है जिसमें जेट ब्लैक, मिडनाइट ग्रे, पर्ली ग्लॉसी वाइट, गोल्डन एंड ग्लॉसी रेड शामिल हैं। इसके अलावा कस्टमर्स को इसकी खरीदी पर 2000 रूपए की कीमत वाले ऐप-एनेबल्ड ब्लूटूथ स्पीकर और मूडलाइट भी साथ ही मिलेंगे।