कंफर्म: तीन अगस्त को भारत लॉन्च होगा रेडमी का पहला लैपटॉप RedmiBook
RedmiBook को तीन अगस्त को भारत में पेश किया जाएगा। रेडमी इंडिया ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछले साल Xiaomi ने एमआई नोटबुक से भारतीय लैपटॉप बाजार में एंट्री की थी।

विस्तार
शाओमी के ब्रांड रेडमी के पहले लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। RedmiBook को तीन अगस्त को भारत में पेश किया जाएगा। रेडमी इंडिया ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछले साल Xiaomi ने एमआई नोटबुक से भारतीय लैपटॉप बाजार में एंट्री की थी। चाइनीज बाजार में रेडमी के RedmiBook, RedmiBook Air और RedmiBook Pro लैपटॉप मॉडल उपलब्ध हैं। कंपनी की वेबसाइट पर रेडमीबुक का पेज भी लाइव हो गया है।
पिछले साल शाओमी ने रेडमी को एक अलग ब्रांड को तौर पर पेश किया था और कहा था कि इसके ब्रांड के तहत लाइफस्टाइल प्रोडक्ट जैसे पावरबैंक, ईयरबड्स और स्मार्टबैंड जैसे प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे, हालांकि कंपनी ने भारत में अपने टीवी भी लॉन्च कर दिए हैं। रेडमी इंडिया ने अपने अपकमिंग लैपटॉप के लिए #SuperStart हैशटैग इस्तेमाल किया है।
एक टीजर पोस्टर भी कंपनी ने शेयर किया है जिसके मुताबिक लैपटॉप में बेजल लेस डिस्प्ले होगी। चीन में कंपनी के तीन मॉडल हैं, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि कौन से मॉडल को भारत में पेश किया जाएगा। चीन में हाल ही में RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 को AMD Ryzen और 11वीं जेनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। RedmiBook के अलावा एमआई के नए लैपटॉप के भी आने की संभावना है, हालांकि कंपनी की ओर से इसका अभी तक आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
- Vi ने पेश किए नए पोस्टपेड प्लान, शुरुआती कीमत 299 रुपये, जानें फायदे
- कंफर्म: 11 अगस्त को लॉन्च होगी Samsung Z Fold सीरीज, पेश हो सकता है Galaxy Z Flip 3
- महंगाई से राहत: सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ 22 हजार रुपये सस्ता, जानें नई कीमत
- Oppo Reno 6 5G: भारत की पहली लाइव सेल, 39 हजार का फोन जीतने का है मौका, जानें ऑफर